- Hindi News
- राष्ट्रीय डीवार्मिंग दिवस 10 फरवरी को मनाया जाएगा
राष्ट्रीय डीवार्मिंग दिवस 10 फरवरी को मनाया जाएगा
खानपुर. | सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत ब्लाक के प्राथमिक उच्च प्राथमिक स्कूल पर 10 फरवरी को राष्ट्रीय डीवार्मिंग कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक के बालक बालिकाओं को क्रमी नियंत्रण की गोली निशुल्क खिलाई जाएगी हाथ धुलाई दिवस मनाया जाएगा। 13 फरवरी को माप दिवस पर भी अनुपस्थित छात्र-छात्राओं को गोली का सेवन कराया जाएगा। बीईओ मोहनलाल राठौर ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम को लेकर सभी स्कूलों के संस्था प्रधान इस कार्यक्रम के प्रभारी क्रियान्वयन एवं मानिटरिंग कर निर्धारित प्रपत्र रिपोर्ट तैयार कर सुनिश्चित करें।