घासभैरू की सवारी निकाली
खानपुर| उपखण्डक्षैत्र के सूमर कस्बे में पुरानी बावडी से से 12 वर्ष के बाद ग्रामीणो ने शनिवार को प्रात: 8 बजे घास भैरू जी की विशेष पूजा-अर्चना के बाद ढोल जयकारे के साथ प्रमुख मार्गो से रस्सी बांधकर सवारी निकाली गई। कई जगह भैरू जी महाराज के रूठने पर भक्तजनो द्वारा धार चढाकर नारियल फोड पूजा कर मनाया गया। इस अवसर पर सरपंच जगदीश मीणा योगेन्द्र पटेल ने बताया कि क्षैत्र की खुशहाली शान्ति के लिये सवारी निकाली गई। इसके बाद कुंवर जी महाराज के थाणक पर पहुंचकर ग्रामीणो ने विशेष पूजा की।
>खानपुर. खुशहाली शांति के लिए निकाली घासभैरू की सवारी।