पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस की देखरेख में बांटा यूरिया

पुलिस की देखरेख में बांटा यूरिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खानपुर| यूरियाके लिए परेशान हो रहे किसानों को क्रय-विक्रय सहकारी समिति पर कतार लगाकर पुलिस की देखरेख में वितरण किया गया। खाद विक्रेताओं द्वारा मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं होने से किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। कई खाद विक्रेता किसानों को ऊंचे दाम पर कालाबाजारी कर यूरिया खाद बेचने की जानकारी भी मिली है। इसी के चलते खानपुर के क्रय-विक्रय सहकारी समिति में यूरिया खाद आने पर सुबह से ही खाद लेने को लेकर लम्बी कतारें लग गई। इस दौरान खाद का कट्टा पाने के लिए लड़ाई-झगड़ा करने को उतारू के चलते प्रशासन ने पुलिस जाप्ता लगाकर प्रत्येक किसान को आधार कार्ड परिचय प्रत्र देखकर 2-2 कट्टे वितरित किए।

खानपुर. पुलिस की देखरेख में वितरित किया गया यूरिया खाद।