- Hindi News
- गायत्री परिवार का योग प्रशिक्षण शिविर लगा
गायत्री परिवार का योग प्रशिक्षण शिविर लगा
खानपुर |देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की ओर से 4 दिवसीय योग शिविर पंच कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ। गायत्री परिवार की महिला मंडल अध्यक्ष मंजू विजयवर्गीय ने बताया कि 9 दिसम्बर से आयोजित 4 दिवसीय शिविर में सरकारी गैरसरकारी एक दर्जन स्कूलों पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से आई महिला प्रशिक्षु सुजाता पंडा, रैनुका महावत, अर्चना राजन ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति आध्यात्मिक जीवन दर्शन के लिए योग द्वारा एक्यूप्रेशर मर्म पद्धति द्वारा रोग निदान की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर शिव मंदिर परिसर कलालों की बगीची में एक्युप्रेशर मर्म रोग पद्धति द्वारा इलाज किया गया। ओमलता पार्थ ने बताया कि क्षेत्र के सारोलाकंला कस्बे में पंचकुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर निर्मला मालव, मंजू गर्ग, गीता यादव सहित गायत्री परिजन ग्रामीण उपस्थित थे।
खानपुर. गायत्री परिवार द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थी।