पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नही हो सके बिजली के बिल जमा

नही हो सके बिजली के बिल जमा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुरडिस्कॉम के पनवाड़ दहीखेड़ा के मध्य सब स्टेशन पर गुरूवार को अंतिम तिथि पर बिजली बिल जमा करने के लिए खानपुर से कर्मचारी आए और 3 बजे ही चले जाने से कई उपभोक्ताओं के लाइन में लगने के बाद भी बिल जमा नहीं हो सके। बिल जमा कराने आए जगदीश पुत्र मथुरालाल, देवीलाल पुत्र पन्नालाल सुमन, गिरिराज पुत्र मांगीलाल, शिवप्रसाद पुत्र हीरालाल मेहर सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि गुरूवार को बिजली के घरेलू बिजली के बिल जमा कराने की अंतिम तिथि पर जयपुर डिस्कॉम से बिल जमा करने के लिए कर्मचारी 12 बजे पहुंचे ओर 3 बजे ही वापस चले गए। जिससे कई गांवों के उपभोक्ताओ के लाइन मे लगने के बाद भी बिल जमा नही हो सके। इन लोगो को पेनल्टी के साथ खानपुर बिल जमा कराने की कह गए, जिसको लेकर उपभोक्ताओं मे गहरा रोष है। जयपुर डिस्काॅम के जेईएन जगदीश नागर ने बताया कि कर्मचारी 3 बजे तक ही काउंटर रहता है। शुक्रवार को बिना पेनल्टी के बिल जमा पनवाड़ ही जमा होंगे।