पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोटूखेड़ी गांव में समस्याओं का अंबार

फोटूखेड़ी गांव में समस्याओं का अंबार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडक्षेत्र की पंचायत बैसार के गांव फोटूखेड़ी में देश आजाद होने के बाद भी गांव के मुख्य सड़क मार्ग पर आधा किमी तक सड़क नही बनने से कीचड़ में ग्रामीणों को निकलना पड़ता है। ग्रामीणों ने गांव में लगी दो टयुबवैल का पानी कठोर होने से पेट दर्द दस्त की शिकायत जानवरों पर भी उसका असर दिखाई पड़ता है। फोटुखेड़ी निवासी विष्णु श्री सुकुमार ,गोपाल शर्मा ,हेमराज बैरागी ,सियाराम गुर्जर सहित अन्य ग्रामीणों ने गुरूवार को बताया कि गांव से जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर सड़क नही बनने से आधा किलोमीटर दलदल कीचड़ के बीच निकलना पड़ रहा है। नवनिर्वाचित वार्ड पंच ममता बाई ने बताया कि तत्कालीन सरपंच मोना शर्मा द्वारा 2 माह पहले गांव के अंदर करवाये गये घटिया अधूरा इंटरलोकिंग सड़क निर्माण को लेकर रोष प्रकट कर सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांच की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों के लिए पोषाहार नही बनने को लेकर अवगत कराया।

फूलचन्द्र मेघवाल ने बताया कि गांव के अदंर 2 दर्जन से अधिक स्थानों पर शौचालय निर्माण के बावजूद ग्राम पंचायत द्वारा भुगतान नही किये जाने को लेकर जानकारी दी तथा गांव में कठोर पानी कीचड़ दलदल के चलते 2 दर्जन से अधिक बच्चे मौसमी बीमारियों की चपेट में गये हैगांव में अनियमित एएनएम आने से गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण अन्य टीकाकरण समय पर नही होने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बीडीओं रामकुमार वर्मा ने बताया कि शौचालय का भुगतान 15 फरवरी को किया जायेगा तथा गांव में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर जांच की जाएगी।