- Hindi News
- सुविधाघर क्षतिग्रस्त होने से महिलाओं को परेशानी
सुविधाघर क्षतिग्रस्त होने से महिलाओं को परेशानी
गोलानाकस्बे में 4 वर्षों से महिला शौचालय क्षतिग्रस्त होने के कारण महिलाओं को खुले में शौच जाना पड़ता है। पूर्व सरपंच ओमप्रकाश पुष्पक ने बताया कि कस्बे के बीचों बीच महिला शौचालय के इर्द-गिर्द मकान निर्माण होने क्षतिग्रस्त होने से महिलाओं को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। कस्बे से मेगा हाइवे सड़क होने से महिलाओं को परेशानी होती है।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा पंचायत की ग्राम सभा पखवाड़े की बैठक में लिखित मौखिक कई बार अवगत कराया जा चुका है। सचिव राजाराम भील ने बताया कि महिला शौचालय निर्माण को लेकर 6 माह पहले प्रस्ताव भिजवाए गए हैं।
>खानपुर. गोलाना कस्बे में क्षतिग्रस्त महिला शौचालय।