पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खानपुर में सफाई अिभयान कल से

खानपुर में सफाई अिभयान कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेन्द्र दामोदरदास मोदी ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने सम्बोधन में कहा था कि भारत को गंदगी मुक्त बनाना है।

सफाई अभियान की शुरूआत 26 सितम्बर शुक्रवार को खानपुर कस्बे में प्रात: 8 बजे सरकारी गैरसरकारी स्कूलों के छात्र छात्राओं सामाजिक संगठनों के सहयोग से की जायेगी। इसके सफल आयोजन को लेकर पंचायत समिति के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र के सभागार में बुधवार की शाम 4 बजे बीडीओ रामकुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा कर जिम्मेदारिया सोपी गई।

इस अवसर पर सीनियर स्कूल के प्रधानाचार्य रूपेन्द्र कुमार गुप्ता, अतिरिक्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी भैरूलाल भील, बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की प्रतिनिधि कीर्ति सोनी, मदर इंडिया एज्युकेशन सोसायटी के प्रतिनिधी इमरान खान, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अधीक्षक सरपंच जैहरा बोहरा, मीडियाकर्मी उपस्थित थे।