पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम के सचिव को सरकारी अस्पताल में मिली गंदगी, जताई नाराजगी

सीएम के सचिव को सरकारी अस्पताल में मिली गंदगी, जताई नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> झालावाड़. सचिवालय में आईटी सेवा केंद्र का अवलोकन करते सांसद दुष्यंत सिंह।

भास्कर न्यूज | झालावाड़

सीएमसचिव तन्मय कुमार और सांसद दुष्यंत सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मंगलवार रात ढाई बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां आईसीयू सहित अस्पताल में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने की हिदायत दी। रात ढ़ाई बजे सीएम सचिव और सांसद, कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने इमरजेंसी, इंडोर, आईसीयू, ब्लड बैंक सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह इंडोर में गए यहां उन्होंने व्यवस्थाएं देखी।

बाद में जब अंदर गए तो वहां कई कर्मचारी भी सोते हुए मिले। टॉयलेट में भी जगह जगह गंदगी दिखाई दी। इस पर सीएम सचिव ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बार बार निरीक्षणों में निर्देश के बावजूद भी यहां सफाई व्यवस्था नहीं सुधर पा रही है।

पुलिसकर्मीसो रहे थे, कलेक्टर ने उठाया

अस्पतालके निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मी भी सो रहे थे, इस पर कलेक्टर ने उन्हें उठाया। इस पर पुलिसकर्मी घबरा गए। यहां चौकी का दरवाजा आधा बंद कर पुलिसकर्मी सो रहे थे। इस तरह कई गार्ड भी सोते हुए मिले। यहां अस्पताल के बाहर परिसर में भी काफी लोग सो रहे थे। इस पर इन्हें वहां से हटाने के निर्देश भी दिए। अस्पताल में ड्यूटी चार्ट के हिसाब से कार्य कराने के लिए भी निर्देश दिए गए।

लोगोंको भी होना पड़ेगा जागरूक

यहांअस्पताल में सफाई व्यवस्था को दुरस्त बनाने में लोगों को भी जागरुक होना होगा। कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक ने बताया कि लोग दीवारों की बजाय पीकदान में ही थूके। इसके अलावा अस्पताल में सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

सचिवालयके देखे हालात

सीएमसचिव तन्मय कुमार, सांसद दुष्यंत ने यहां मिनी सचिवालय पहुंचकर यहां के हालात भी देखे। सबसे पहले वह कलेक्टर ऑफिस में गए। उसके बाद सभा कक्ष, रिकार्ड रूम, आईटी सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। रिकॉर्ड रूम से बाहर निकलते समय सचिवालय के मुख्य द्वार पर पानी ही पानी दिखाई दिया। यहां कई दिनों से छत से पानी टपक रहा है।

खानपुरमें कलेक्टर ने लिया जायजा

खानपुर.सरकारआपके द्वार प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर बुधवार शाम को प्रशासनिक अधिकारियों ने जनसुनवाई स्थल का जायजा लिया और क्षेत्रीय एसडी