अकावद में दो और ऊंटों की मौत
उपखंडक्षेत्र के अकावद कल्लाजी महाराज मंदिर क्षेत्र में चर रहे 60 ऊंटों का पशुपालन विभाग की चिकित्सा टीम ने पिछले दिनों टीकाकरण किया। जिसमें 10 ऊंटो की मौत को लेकर जांच में जुटी है। इसके चलते रविवार को भी दो और ऊटों की मौत हो गई और एक ऊंट का कंकाल मिला है।
अकावद के जंगल में शिवनगर ढाणी निवासी श्रीकलजी रैबारी, देशराज, जगदीश, राजाराम, जयलाल, नानूराम, भोलाराम के 100 से अधिक ऊंट ऊंटनिया हर वर्ष की भांति जंगल में चरने के लिए रहते हैं। पशुपालन विभाग की ओर से सर्रा रोग निदान शिविर लगाकर 19 से 21 सितंबर तक खानपुर के चिकित्सा अधिकारी एसपी सिंह की चिकित्सा टीम ने सभी ऊंटों के स्वास्थ्य परीक्षण किए। 27 सितंबर को राज्य रोग निदान केन्द्र जयपुर अपेक्ष सेंटर वेटनरी युनिवर्सिटी बीकानेर के विशेषज्ञों ने अकावद पहुंचकर बीमार ऊंटों मृत पशुओं की जांच की। इस दौरान 28 सितंबर तक 13 ऊंटों की मौत हो गई। इसकी जांच के लिए पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ गजेंद्र श्रीवास्तव, अतिरिक्त निदेशक डॉ. अशोक शर्मा की अगुवाई में चिकित्सा टीम पहुंचकर ऊंटों की मौत की जांच में जुट गई।
इस मामले को लेकर पशुपालन विभाग द्वारा खानपुर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एसपी सिंह को एपीओ किया गया तथा टीम ने सोमवार को खानपुर चिकित्सालय पहुंचकर बयान दर्ज किए। अखिल भारतीय रायका-रैबारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजाराम रैबारी ने बताया कि शिविर में लगाए टीकों के बाद ऊंटों की मरने की संख्या बढ़ती जा रही है।