पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मावठ के साथ गिरे ओले बिजली गुल होने से अंधेरा

मावठ के साथ गिरे ओले बिजली गुल होने से अंधेरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रमें शनिवार की देर रात को तेज गर्जना के साथ आयी मावठ से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया तथा फसले आड़ी भी पड़ी। कई गांवों में औले गिरे। खानपुर कस्बे में मावठ के साथ आधे कस्बे में विधुत आपुर्ति 9 घंटे तक बंद रही। जिससे जलापुर्ति प्रभावित रही। एक माह से चल रहे मैला बंगाली बाबा में आये दुकानदारों ने रात भर बरसते पानी में रात गुजारी। गांवों में रात को औले गिरने से सरसों धनिया गैंहू की फसल आड़ी पड़ने से नुकसान होने की आशंका जताई। कस्बे में विधुत आपुर्ति बंद होने से जलापुर्ति प्रभावित को लेकर जनपद अमरलाल जादम ने विधुत वितरण व्यवस्था सुधारने की मांग की। निगम के कनिष्ठ अभियंता अजय सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात को आये 11 केवी लाईन में फाल्ट से विधुत आपुर्ति प्रभावित रही।

मावठेकी बारिश से फसलों को हुआ नुकसान : भालता. क़स्बेमें शनिवार रात में तेज बारिश हुई। क़स्बे में सड़को पर पानी बह निकला। रविवार सुबह 10 तक भालता में पानी गिरा। जिसमे फसलो को बहुत नुकसान हुआ हे। कृषि अधिकारियो के अनुसार करीब 30 फ़िसदि फसलों को नुकसान हुआ हे। क्षेत्र के बोरबंद सरड़ा आसलपुर गुराडी गरडा बोरखेडी मंगलपुरा अमलावदा रांकड़ा आदि गांवो में भी बारिश का कहर किसानो को झेलना पड़ा। ऐसे में किसानो की समस्या के लिए भालता में किसान सेवा केंद्र तो हे लैकिन उसमे कृषि अधिकारी कृषि पर्यवेक्षक का पद रिक्त हे। क्षेत्र के किसानो ने मावठे की बारिश से फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की हे।

धनिएकी फसल भीगी आड़ी पड़ी इसबगोल

सुनेल.क्षेत्रमें शनिवार रात को हुई बारिश से किसानों को फसलों में नुकसान की आशंका सताने लगी है। इससे खेतों में कटी धनिए की फसल भीग गई है वहीं ईसबगोल की फसल आड़ी पड़ गई है। बीती रात को कस्बे में हुई मावठ से कई खेतों में फसलें आड़ी पड़ने की जानकारी मिली है। बदले मौसम से ठंडक का अहसास बढ़ गया है। सुनेल सहित आसपास के कई खेतों में धनिए की कटी फसल भी बारिश में भीग गई है। इससे फसल की क्वालिटी प्रभावित हा़ेेगी। साथ ही धनिये का रंग काला पड़ने लगा है। गौरतलब है कि इन दिनों जल्दी बोए गए धनिए की कटाई की जा रही है। पहले से ही किसान धनिए में लौंगिया रोग के प्रकोप के चलते परेशान है। ऐसे में मावठ ने किसानों की परेशानियां और बढ़ा दी है। वहीं इसबगोल की फसल भी हवा बारिश से आड़ी पड़ गई है इससे पौधा नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है। इन दिनों इसबगोल में बालियां बनने का सिलसिला चल रहा है। किसान सांवरलाल ने बताया कि कटी धनिए फसल बारिश में भीग जाने से धनिया काला पड़ने लगा है। सेमला गांव के प्रहलाद नागर ने बताया कि मावठ से धनिए की फसल आड़ी पड़ गई है इससे पौधा सड़कर नष्ट हो जाता है।