गोशाला में पानी की किल्लत
पनवाड़| श्रीनारायणगोशाला बूढ़ बागोद में टयूबवैल के बोरिग नहीं होने से जानवरों को पानी की किल्लत बनी हुई है। गोशाला के संचालक श्रीनाथ नागर अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि पांच वर्ष से श्रीनारायण गोशाला बूढ़ बागोद में सौ गायों की सेवा भाव से देखभाल गोपालन किया जा रहा है। यहां एक टयूबवैल के बोरिंग में पानी रीत जाने से दूसरे टयुबवैल की सख्त जरूरत है। जिसके लिए खानपुर विधायक नरेन्द्र नागर अन्य अधिकारियों से आग्रह किया जा रहा है। जून जैसे हालात हो रहे है। जानवरों को पानी के लिए दूर दूर तक भटकना पड़ रहा है।