भामाशाह शिविर में नहीं पहुंचे अधिकारी
पंचायतसमिति की जरगा ग्राम पंचायत में आयोजित भामाशाह शिविर में अधिकारी नहीं पहुचंने पर ग्रामीणों को निराश लौटना पड़ा। भाजपा के पूर्व जनपद जितेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि सोमवार को जरगा पंचायत में भामाशाह शिविर लगाया जाना था।
अपनी समस्याएं लेकर यहां पहुंचे ग्रामीण अधिकारियों का इंतजार करते रहे, लेकिन शिविर में कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। ऐसे में वे निराश लौट गए।
अधिकारियों के इस रवैये से ग्रामीणों में रोष रहा। प्रसार अधिकारी रामबिलास मीणा ने बताया कि शिविर में 90 भामाशाह कार्ड 45 आधार कार्ड बनाए गए। एसडीएम हनुमान सिंह गुर्जर ने बताया कि झालावाड़ में कार्य की व्यवस्था के कारण शिविर में नही पहुंच सके। बीडीओ रामकुमार वर्मा ने बताया कि खानपुर में अटल सेवा केन्द्र पर नरेगा कार्य की व्यवस्था के कारण नही पहुंच सके।