पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंचों ने संभाले पदभार, जगह जगह स्वागत

सरपंचों ने संभाले पदभार, जगह-जगह स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंंचायतीराजचुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने कार्यभार ग्रहण करना शुरू कर दिया है। रीझोन देवरी ग्राम पंचायत के नए महिला सरपंचों ने सोमवार को विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ क्षेत्र के विकास का सपनों लेकर सरपंच पद का कार्यभार संभाला लिया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायतों मेें गहमागहमी रही। रीझोन की सरपंच आशा शर्मा ने कहा कि जनता ने विकास की आस को पूरा करेंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग जनों का ग्राम पंचायत के द्वारा साफा माला नहाकर स्वागत किया। ग्रामसेवक संजय उपाध्याय, विनोद शर्मा, रोजगार सहायक दिनेश भील आदि ने ग्राम पंचायत कोरम का स्वागत किया। ग्राम पंचायत देवरी में सरपंच ललिता लोधा ने भी हवन एवं पूजा के साथ कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता महेन्द्र लोधा, देवरी सहकारी अध्यक्ष भैरूलाल लोधा सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।

सरपंचने कार्यभार संभाला : करावन. ग्रामपंचायत सिंहपुर में सोमवार को अटल सेवा केन्द्र पर सरपंच भगवानसिंह ने नवनिर्वाचित सरपंच देवीलाल व्यास को चार्ज दिया। सिंह ने बची हुई शेष राशि बैंक खाते में जमा है उसे सौंपा है। इस मोके पर पंचायत सचिव रामगोपाल व्यास, सहायक सचिव इंद्रजीतसिंह, उपसरपंच चंदरसिंह, वार्ड मेंबर बुद्धसिंह, माणकचंद जैन, देवीसिंह, पूर्व सरपंच दीपक व्यास आदि कई गणमान्य आदि नागरिक मौजूद थे। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा नवनिर्वाचित सरपंच देवीलाल व्यास का अपने गांव बणी में समर्थकों ने जुलूस निकाला।

रायपुर.कस्बेमें नवनिर्वाचित सरपंच हेमकंवर ने सोमवार को कार्यभार संभाला। ग्रामीणों ने सरपंच का जुलूस निकाल कर स्वागत किया। वहीं वार्ड नंबर 13 से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य नाथूलाल टेलर का आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिला मंत्री प्रतापसिंह झाला, माणकचंद भंडारी, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार, ठा. बल्लूसिंह चौहान, नगर अध्यक्ष अनिल जैन, विष्णु राठौर, मांगीलाल गुर्जर, नेपालसिंह चौहान, राजेंद्र पोरवाल, रमेश पालीवाल, तंवरसिंह, रामचंद्र राठौर कालूराम राठौर तंवरसिंह, राजेंद्रसिंह झाला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे

असनावर.ग्रामपंचायत असनावर में नवनिर्वाचित सरपंच गुड्डी बाई ने पूर्व सरपंच हरि पाटीदार से चार्ज लिया। असनावर ग्राम पंचायत में पूर्व में 2 हजार से 2005 तक नवनिर्वाचित सरपंच की सास सम्पत बाई सरपंच थी। इसके बाद एससी पुरुष और ओबीसी पुरुष की सीट आई थी और अभी फिर से एसटी महिला सीट आने पर बहु गुड्डी बाई को सरपंच बनाया गया। समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच ने पदभार ग्रहण किया। जूनाखेडा में सरपंच कर्मवीर सिंह, टांडी सोहनपुरा में सरपंच संजना बाई गुर्जर, डूंगरगांव में सरपंच बजरंग मीणा,बडोदिया सरपंच विद्या देवी पाटीदार, पनवासा में सरपंच रूपालीराम भील, लवासल सरपंच बालमुकंद मेघवाल, अकतासा में सरपंच मुकेश मीणा ने पदभार ग्रहण किया।

प्रधानउपप्रधान का किया स्वागत

चौमहला.नवनिर्वाचितप्रधान रेखाकंवर उपप्रधान गोविंदसिंह के चौमहला पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। जुलूस में शामिल प्रधान, उपप्रधान, मंडल महामंत्री डूंगरसिंह, मंडल अध्यक्ष गौतम जैन का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। जगह-जगह आतिशबाजी की गई। जुलूस में नगर अध्यक्ष वासुदेव विश्वकर्मा, महामंत्री अरविंद अग्रवाल, अरविंद पोरवाल, संजय जैन, कैलाश मामा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गोलानामें उपप्रधान का स्वागत : खानपुर. नवनिर्वाचितउपप्रधान सत्येन्द्र यादवेन्दु के क्षेत्र में आगमन पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। गोलाना कंवल्दा कस्बे में उपप्रधान सत्येन्द्र यादवेन्दु के पहुंचने पर गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला। इस अवसर पर ूर्व सरपंच ओमप्रकाश पुष्पक, भाजपा नेता नवीन यदुवंशी, नरेश नागर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रायपुर. नवनियुक्त सरपंच हेमकंवर पदभार ग्रहण करते हुए।

चाैमहला. नवनिर्वाचित प्रधान उपप्रधान का स्वागत करते ग्रामीण।

खानपुर. गोलाना में उपप्रधान का स्वागत।

असनावर. नवनिर्वाचित सरपंच गुड्डी बाई को चार्ज सौंपते पूर्व सरपंच।

करावन. बणी गांव में सरपंच की जीत पर जुलूस निकालते ग्रामीण।