पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिरिक्त निदेशक ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

अतिरिक्त निदेशक ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल में गंदगी देख भड़के अतिरिक्त निदेशक

स्वास्थ्यविभाग एनआरएचएम के एडिशनल डायरेक्टर ने मंगलवार को झालावाड़ दौरे के दौरान अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल में मिली अव्यवस्थाओं पर स्वास्थ्य अधिकारियों को खूब फटकार लगाई। सबसे ज्यादा उन्होंने गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह तो अस्पताल ही पूरा बीमार है मरीज कैसे सही होंगे।

उन्होंने तुरंत अधिकारियों को निर्देश देकर अस्पताल की सफाई कराने को कहा और आगाह किया कि आगे से किसी भी वार्ड में दुर्गंध नहीं आनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग एनआरएचएम के एडिशनल डायरेक्टर नीरज के पवन मंगलवार शाम साढे़ 4 बजे जिला एसआरजी अस्पताल पहुंचे। जैसे ही उन्होंने अस्पताल में प्रवेश किया यहां की अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई। आईसीयू में फटे गंद्दे बेडशीट देखकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. एससी गुप्ता को खूब फटकार लगाई। जैसे ही उन्होंने टॉयलेट देखे उनका सिर चकरा गया। उन्होंने तुरंत कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक को फोन किया और मौके पर बुलाया कर हालात दिखाए।

इसके बाद उन्होंने सफाई ठेकेदार को साथ लिया और अस्पताल की चारों बिल्डिंग के वार्डों को देखा। वार्डों में जाले देख उन्होंने ठेकेदार को भी खूब फटकार लगाई, उन्होंने तो चेतावनी तक दी कि अगर सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं आया तो ब्लेक लिस्टेड कर दिया जाएगा। डायरेक्टर ने तुरंत पूरी सफाई टीम को बुलाकर प्रत्येक वार्ड की सफाई कराने को कहां और लाइजोन फिनाइल से सफाई होनी चाहिए। किसी वार्ड में दुर्गंध नहीं आनी चाहिए। उनके साथ एडीएम खजानसिंह, एसडीएम शिवप्रसाद एम नकाते, सीएमएचओ डॉ. साजिद खान शामिल थे।

>झालावाड़. जिला अस्पताल में मरीज के फ्रैक्चर हुए पैर पर लटकाई ईंट।

>झालावाड़. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर से चर्चा करते अतरिक्त निदेशक।

वेट के लिए फ्रैक्चर पर लटकाते हैं ईंटें

एडिशनलडायरेक्टर पवन ने जब ऑर्थोपेडिक वार्ड का जायजा लिया तो यहां मरीजों के फ्रैक्चर पर वेट के नाम ईटे लटका रखी थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई उन्होंने कहां इन ईटों से मरीजों को इंफेक्शन दे रहे है। उन्होंने तुरंत संबंधित डॉ. हरीश जैन ने फोन पर बात की और ईटे लगाने से मना किया। उन्होंने बाजार से वेट के गोले खरीदने को कहा। इस दौरान उन्होंने ईटे भी वहां से हटवा दी।

वर्क ऑर्डर जारी, काम नहीं

अस्पतालमें प्रत्येक वार्ड म