पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान 25 से

स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान 25 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान 25 से

झालावाड़|प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी सरकार का महत्वपूर्ण एजेंडा स्वच्छ भारत अभियान जिले में 25 सितंबर से शुरू होगा। इसी के तहत जन सहभागिता नागरिकों के सक्रिय सहयोग से 2 अक्टूबर तक संपर्क भारत में अच्छे स्तर की स्वच्छता सुनिश्चित किए जाने का लक्ष्य है। भारत सरकार के नगरीय विकास मंत्रालय के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक ने बताया कि स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर अभियान संचालन समिति का गठन किया गया है। प्रत्येक नगरीय निकास में सप्ताह के दौरान योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की रूप रेखा तैयार कर ली गई है। अभियान के दौरान आवासों रहने वाले क्षेत्रों में साफ सफाई के लिए आमजन को जागरुक किया जाएगा। स्व्च्छता का संदेश सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग्स के माध्यम से किया जाएगा। सड़क गली, मोहल्ले, पार्क, बाजार, रेलवे स्टेशन, राजकीय भवनों, अस्पतालों, शिक्षण संस्थाओं की साफ सफाई, सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत के कार्य सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।

प्रधानमंत्रीके जन्मदिन पर करेंगे धन संग्रह

झालावाड़|प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभी मंडलों पर बाढ़ पीडितों के लिए झोली फैलाकर धन संग्रह किया जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री संजय जैन ताऊ ने बताया कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन बुधवार को होने से जिले के सभी 17 मंडलों पर झोली फैलाकर धन एकत्रित किया जाएगा। जो भी धन एकत्रित होगा उसको प्रदेश स्तर पर पहुंचाया जाएगा। जहां से कश्मीर में बाढ़ पीडितों की मदद के लिए यह राशि जाएगी।

अख्तरपरवेज बने सर्विस यूनियन के अध्यक्ष

खानपुर|मोटरसाइिकलपार्ट्स सर्विस यूनियन की बैठक कस्बे के काली तलाई हनुमान मंदिर में अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें अध्यक्ष अख्तर परवेज, उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, महामंत्री पुरुषोत्तम नागर, सचिव मुख्तार भाई, संगठन मंत्री मुकेश मेहता, अलीम भाई, कोषाध्यक्ष मोहन राठौर, प्रचार मंत्री गोलू जेमीनी, प्रवक्ता राजू बना शरीफ भाई को बनाया गया।

नईमउपाध्यक्ष मनोनीत

झालावाड़|विशेषयोग्यजन कल्याण संघ के जिला उपाध्यक्ष पद पर अब्दुल नईम की नियुक्ति की गई। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष केसरी लाल बैरवा ने की।

न्यूज़ इनबॉक्स