दहेज नहीं दिया तो घर से निकाला
दहेज नहीं दिया तो घर से निकाला
खानपुर|विवाहिताको दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने के मामले में तीन जनों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार खानपुर निवासी किरन यादव (24) पुत्री रामकल्याण ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 3 वर्ष पहले रायपुर क्षेत्र के सिरपोई गुजरान गांव निवासी संजू यादव के साथ शादी हुई थी। कुछ दिनों बाद दहेज की मांगकर उसे घर से भगा दिया। पुलिस ने इस मामले में पति, सास सावित्री बाई और ननद रेखा के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
ग्रामीणपहुंचे थाने
खानपुर|क्षेत्रकेभगवानपुरा में आए दिन हो रही चोरियों को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को थाने पहुंचकर पुलिस से रोकथाम की मांग की। भगवानपुरा के गोपाल धाकड़ की अगुवाई में ग्रामीणों ने स्कूल में से पोषाहार, मकान में रखे कृषि उपकरण समेत अन्य चोरी की रोकथाम की मांग की।