- Hindi News
- सरकार आपके द्वार शिविर स्थल का लिया जायजा
सरकार आपके द्वार शिविर स्थल का लिया जायजा
खानपुर| सरकारआपके द्वार के प्रस्तावित दौरे को लेकर गुरुवार को दोपहर मुख्यमंत्री कार्यालय जयपुर के आला अधिकारियों ने पहुंचकर जनसुनवाई स्थल का दौरा कर कलेक्टर को दिशा निर्देश जारी किए। खानपुर कस्बे में 8 अक्टूबर को प्रस्तावित सरकार आपके द्वार के अंतर्गत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कृषि उपजमंडी परिसर में जनसुनवाई कर उपखंड क्षेत्र की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विशिष्ट सचिव के.के. पाठक, उपसचिव अजयसिंह राठौर, मुख्य विशेषाधिकारी आर.सी. गुप्ता ने पहुंचकर जनसुनवाई शिविर स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर विष्णु चरण मलिक को व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक ने एसडीएम रामनारायण बड़ गुजर को ब्लॉक के समस्त अधिकारियों की बैठक कर प्रस्तावित दौरे की तैयारी को लेकर शुक्रवार को रिपोर्ट देने को कहा। इससे पहले मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव के.के. पाठक ने पंचायत समिति प्रांगण में बने भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र निर्माणाधीन किसान सेवा केन्द्र का जायजा लेकर बीडीओ रामकुमार वर्मा को अविलंब अव्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए।
कस्बेको सुंदर बनाने के दिए निर्देश : कलेक्टरविष्णु चरण मलिक ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रस्तावित दौरे को लेकर बीडीओ रामकुमार वर्मा से कस्बे में नालियों का अविलंब निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मिलाप गुप्ता से खानपुर से सारोला सड़क को सुधारने को कहा।
यहथे उपस्थित : निरीक्षणके दौरान तहसीलदार प्यारेलाल शर्मा, डीएसपी भोपालसिंह लखावत, मंडी सचिव आर.के. शर्मा ,सीआई लोकेंद्र पालीवाल, बीईओ मोहनलाल राठौर, विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता जगदीश प्रसाद नागर ,जलदाय विभाग सहायक अभियंता कमलेश मंडावत सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
खानपुर. सरकार आपके द्वार शिविर स्थल का जायजा लेते सचिव।