पाइप लाइन खुदाई का काम जारी
बकानी| कस्बेमें पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए छापी परियोजना की लाइन खुदाई का काम प्रारंभ कर दिया गया है। स्थानीय बस स्टैंड पर सीसी रोड की खुदाई कर पाइप लाइन डाली जाएगी। पूरे कस्बे में लगभग पांच-छह किलोमीटर की पेयजल लाइन डाली जाएगी। छापी परियोजना की पाइप लाइन डलने से कस्बे की पेयजल समस्या कुछ हद तक सुधरेगी। इसके लिए कस्बे में नई टंकी का निर्माण भी किया जा रहा है।
मटमैलेपानी की आपूर्ति पर जताई नाराजगी
खानपुर.कस्बेके विभिन्न मोहल्लों में पिछले 2 दिनों से मटमेले पानी की आपूर्ति पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए शुद्ध आपूर्ति करने की मांग की है। हाड़ौती नवनिर्माण प्रमुख विशाल पार्थ ने बताया कि दो दिनों से मटमेले पानी की आपूर्ति से ग्रामीण परेशान हैं। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कमलेश मंडावत ने बताया कि लाइनों के लीकेज ठीक किए जा रहे हैं इससे जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है, इसे शीघ्र ही दुरस्त करवा दिया जाएगा।क
रायपुरमें दो दिन से पानी की सप्लाई ठप, लोग परेशान
रायपुर.कस्बेमें दो दिन से पानी की सप्लाई सुचारू नहीं होने से लोगों को भटकना पड़ रहा है। वहीं कई स्थानों पर दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। कस्बे में चंवली डेम से पेयजल की सप्लाई की जाती है। जलदाय विभाग की लाइनों में हो रहे लीकेज के चलते कई मोहल्लों में नलों में गंदा पानी रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस संबंध में जलदाय विभाग के जेईएन जेपी डागर का कहना है कि रिलायंस की केबल डालने के दौरान की खुदाई में पेयजल लाइन टूट गई है। इससे सप्लाई बाधित हुई है। इसे अब ठीक कर दिया गया है। शुक्रवार से सप्लाई सुचारू हो जाएगी। वहीं पाइप लाइन के लीकेज भी दुरुस्त किए जाएंगे।
बकानी. छापी की लाइन के लिए की जा रही खुदाई।