पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुखार के हर रोगी को दी जाएगी एजीथ्रोमाइसिन

बुखार के हर रोगी को दी जाएगी एजीथ्रोमाइसिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्यविभाग ने जिले में तेजी से फैल रहे स्क्रब टाइफस को गंभीरता से लिया है। इस बारे में निदेशक बीआर मीणा ने रविवार को सीएमएचओ डॉ. आरएन यादव से इस बारे में रिपोर्ट ली। साथ ही इससे निबटने के आदेश भी दिए।

उन्होंने कहा कि इस बारे में मेडिकल कॉलेज निजी क्षेत्र के एक्सपर्ट से बात करके उनसे भी राय ली जाए। इसके बाद उन्होंने प्राचार्य, उपाचार्य निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ से बात की। उन्होंने बुखार के हर रोगी को बुखार की दवा के साथ ही एजीथ्रोमाइसिन 500 एमजी की दवा तीन दिन के लिए देने के लिए कहा। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

कोटा के अस्पतालों में शनिवार तक 104 स्क्रब टाइफस के रोगी चुके हैं। रविवार को भी को सात रोगी पहुंचे, इन्हें मिलाकर यह संख्या 111 हो गई है। इनकी संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

निदेशक बीआर मीणा ने सीएमएचओ से बात करके रिपोर्ट ली है। उनके कहने के बाद डॉ. यादव ने प्राचार्य डाॅ . एसआर मीणा, उपाचार्य डॉ. गिरीश वर्मा तथा सीनियर फिजीशियन डॉ. एसके गोयल से वार्ता की। सभी ने माना कि बुखार अाने पर ग्रामीण क्षेत्र में मरीज को एजीथ्रोमाइसिन की गोली भी दी जाए। यह गोली स्क्रब टाइफस में दी जाती है। उन्होंने सभी ब्लॉक सीएमएचओ को इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।