व्यापार महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह
व्यापारमहासंघ के तत्वाधान में रविवार को दोपहर निजी होटल पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह चौधरी, अध्यक्ष एसबीबीजे प्रबंधक शंकरलाल जाट, विशिष्ट अतिथि सीआई लोकेन्द्र पालीवाल , पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष मोहनलाल मित्तल थानाधिकारी औमप्रकाश चौधरी उपस्थित थे।
महासंघ के अध्यक्ष ललित राठौर की अगुवाई में महासंघ कार्यकारिणी संघों के पदाधिकारियों का साफा बांध माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण कक्कड़ ने किया।