मवेशी रोग निदान के लिए टीकाकरण
मवेशी रोग निदान के लिए टीकाकरण
खानपुर| राज्यसरकार द्वारा संचालित एफएमडीसीपी योजना के तहत पशु अस्पताल की ओर से खुरपका मुहपका रोग उन्मुलन के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. राधेश्याम सुमन ने बताया कि क्षेत्र की 15 पंचायतों में 3 हजार 696 गोवंश तथा 6 हजार 441 भैंस पशुओं में टीकाकरण किया जा चुका है। पशुधन सहायक रामकल्याण बैरवा ने बताया कि खानपुर, सारोला, हरिगढ़, पनवाड़, दहीखेड़ा, कंवरपुरा, गोलाना, कंवल्दा, गाडऱवाड़ानूरजी, बोरदा, तारज, करनवास, सूमर पिपलाज पंचायत में प्रथम चरण के तहत टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि पशु पालक पशुओं के टीकाकरण के लिए खानपुर अस्पताल में भी टीकाकरण किया जा रहा है।