पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकार विकास की अनिवार्य शर्त

मानवाधिकार विकास की अनिवार्य शर्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयस्नातकोत्तर कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ मानवाधिकार क्लब,युवा विकास प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डा.सज्जन पोसवाल ने महिला प्रकोष्ठ की ओर से मनाए जा रहे महिला सप्ताह कार्यक्रम की रूपरेखा एवं छात्र छात्राओं द्वारा पाठ्य सहगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भूगोल विभाग के डा.हमीद अहमद ने पावर पाईंट प्रजेंटेशन के माध्यम से महिला मानवाधिकारों की चर्चा की। एक फिल्म के माध्यम से महिलाओं के जीवन में क्या क्या समस्याएं हैं यह बताने का प्रयास किया। द्वितीय सत्र में मानवाधिकार क्लब के संयोजक डा.फूल सिंह गुर्जर, डा.प्रणव देव ने राजस्थान में मानवाधिकारों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। महिला प्रकोष्ठ की ओर से आशु भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन कियागया। इसमें प्रथम मनीष कुमार, द्वितीय नानूराम और तृतीय केशव तानीवाल रहे।

मानवाधिकारदिवस मनाया : खानपुर. तालुकाविधिक सेवा समिति की ओर से बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गोलाना पर मानव अधिकार दिवस मनाया गया। नवनीत कुमार पारीक ने शिविर में छात्र-छात्राओं को सामाजिक अधिकार, शिक्षा का अधिकार, चिकित्सा मुलभूत सुविधाओं का अधिकार, महिला बालकों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिलने, कानूनी और समानता का अधिकार मिलने के बारे में जानकारी दी।