पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान संघ ने सदस्यता अभियान पर की चर्चा

किसान संघ ने सदस्यता अभियान पर की चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खानपुर| भारतीयकिसान संघ की बैठक श्री कृष्णानन्द गौशाला एंव गौ-अनुसंधान केन्द्र चांदखेड़ी में संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष सीताराम नागर, उपाध्यक्ष नन्दकिशोर मेहता, कोषाध्यक्ष हुकमचन्द्र सैनी सहित कार्यकारिणी ने ग्राम कंवल्दा में आयोजित अभ्यास वर्ग मंगलवार को किए जाने की जानकारी दी। सात दिवसीय सदस्यता अभियान को लेकर ग्राम पंचायत प्रमुखों को जिम्मेदारिया सौंपी गई। इसके लिए दीवार लेखन, पोस्टर बैनर द्वारा जागरूक करने की जिम्मेदारी इकाई अध्यक्षों को सौंपी। 26 से 28 दिसम्बर तक आदर्श विद्या मंदिर असनावर में संघ की ओर से अखिल भारतीय जैविक प्रशिक्षण पर किसानों के पहुंचने की अपील की।