बैठक में गायों के रखरखाव पर चर्चा
खानपुर| श्रीकृष्णानन्दगौशाला एंव गौ अनुसंधान केन्द्र चांदखेड़ी पर समाजबंधुओं की बैठक हुई। इसमें 10 वर्षो से जनसहयोग से संचालित गौशाला पर गायों के रखरखाव संचालन के लिए विस्तृत चर्चा की गई। केन्द्र के अध्यक्ष नन्दकिशोर मेहता ने बताया कि गौशाला में प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को बैठक की जाती है। गौ सेवकों से यहां आने की अपील भी की गई।