पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चालक ने घाटी में आपा खोया पलट गई बस, 13 यात्री घायल

चालक ने घाटी में आपा खोया पलट गई बस, 13 यात्री घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रास्ते से गुजर रहे राहगीर भी मदद के लिए आगे आए

झालावाड़से बारां जा रही ओवरलोड रोडवेज बस शनिवार शाम को बाघेर घाटी के चूनाभाटी गांव के पास मोड़ पर पलट गई। इससे 13 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस के चालक कंडक्टर मौके से फरार हो गए। वहीं वहां से गुजर रहे लोग घायलाें की मदद के लिए दौड़ पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर बस से संतुलन खो बैठा जिससे ये हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं एडीएम, एसडीएम जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना। डीएसपी कुशालसिंह राजपुरोहित ने बताया कि बारां डिपो की बस झालावाड़ से बारां जा रही थी, तभी बाघेर घाटी पर चुनाभाटी गांव के समीप मोड़ पर बस का चालक संतुलन खो बैठा और बस रोड पर ही पलट गई। बस ओवरलोड थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर घायलों को बाहर निकाला। पुलिस के वाहन 108 एंबुलेंस से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान 1 बच्चे सहित 12 जने अस्पताल में भर्ती हुए। इसके अलावा एक 108 एंबुलेंस मौके पर ही थी। जिसके स्टाफ ने बस में सवार लोग जिनको मामूली चोटें आई थी उनका प्राथमिक उपचार किया। इधर हादसे की सूचना मिलने पर एडीएम खजानसिंह, एसडीएम रामचरण शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी सुनील कुमार, अस्पताल अधीक्षक कर्नल डॉ. केके शर्मा जनप्रतिनिधि जिला प्रमुख, विधायक नरेंद्र नागर मौेके पर पहुंचे और मरीजों के हाल जाने।

झालावाड़. झालावाड़ से बारां जा रही बस पलटने के बाद मौके पर जमा भीड़।

झालावाड़. घायलों का अस्पताल में इलाज करते चिकित्साकर्मी।

खबरें और भी हैं...