पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनसुनवाई में दर्द, हैंडपंपों का पानी पीने लायक नहीं है कलेक्टर साहब

जनसुनवाई में दर्द, हैंडपंपों का पानी पीने लायक नहीं है कलेक्टर साहब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सप्ताह भर में स्कूल खेल मैदान से अतिक्रमण नहीं हटाने पर कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

बैठक

उपखंडक्षेत्र के ग्राम पंचायत मूंडला के अटल सेवा केंद्र पर जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर डाॅ जितेंद्र कुमार सोनी ने सभी विभागों के अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। कलेक्टर ने क्षेत्र की भूमि काश्त पर फसल को लहलहाती देख खुशी जाहिर की। खेतों में भरे पानी की रोकथाम के लिए किसानों को जागरूक होने एवं पंजाब प्रांत में पानी की कमी के बारे में किसानों को जानकारी दी। मूंडला के सीनियर सैकंडरी स्कूल के खेल मैदान पर अतिक्रमण की जानकारी मिलने पर संस्था प्रधान भैरूलाल भील को समझाइश के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए। स्कूल के जर्जर भवन की मरम्मत करवाने के लिए अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश श्रृंगी को राशि उपलब्ध करवाए जाने के निर्देश दिए। स्कूल में कंप्यूटर लगवाए जाने की मांग को लेकर सरपंच शिमला मेघवाल द्वारा एक सप्ताह में कंप्यूटर लगवाए जाने की घोषणा की गई। स्कूल के खेल मैदान पर हो रहे अतिक्रमण को एक सप्ताह में नहीं हटाए जाने पर अति.जिला शिक्षा अधिकारी को कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

लोगोंने बताई समस्याएं

मूंडलानिवासी भैरूलाल नागर पूर्व उपसरपंच मुकेश नागर ने कलेक्टर को बताया कि कस्बे में एक दर्जन से अधिक हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं है। इस पर कलेक्टर ने पीएचईडी एईएन रामेश्वर सिंह को हैंडपंपों के पानी की जांच करने, जयपुर विद्युत वितरण निगम के एसई एनसी गोयल से खानपुर ब्लॉक की थ्री फेज सिंगल फेज आपूर्ति की जानकारी लेकर विद्युत सुधार कार्यक्रम शुरू करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला बाल विकास परियोजना उपनिदेशक रमा गौतम से क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली। भीमसागर सिंचाई परियोजना मूंडला क्षेत्र के माइनरों में पानी की रोकथाम के लिए उपसरपंच मुकेश नागर ने गेट लगवाने की मांग की। कृषि पर्यवेक्षक से किसानों को मिनीकिट प्रदर्शन की जानकारी पर संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर अपना कर्तव्य निभाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने अधूरे ग्रामीण गौरव पथ नाले निर्माण की मांग की। इस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईएन ए.के.साहू ने निर्माण जल्दी ही शुरू करवाने की बात कही। इस मौके पर एसडीएम हनुमान सिंह गुर्जर, सीएमएचओ डा.साजिद खान, विकास अधिकारी शैलेश रंजन सहित अन्य मौजूद थे।

खानपुर. मूंडला में जनसुनवाई करते कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी।

खबरें और भी हैं...