घर लौट रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत
खानपुर| क्षेत्रके बाघेर कस्बे से बुधवार शाम को सामान खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे छात्र को मेगा हाइवे पर वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। इसका पता लगने पर परिजन इलाज के लिए झालावाड़ ले जा रहे थे रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार रामनगर निवासी महेद्र कुमार बैरवा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मेरा भाई सोनू कुमार (13) पुत्र रामप्रताप बैरवा आठवीं कक्षा में पढ़ता है। वह साइकिल से बाघेर किराने का सामान लेने के लिए गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके गंभीर चोटें आई। उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में दम तोड़ दिया।