दुकानदारों को नोटिस
खानपुर| धर्मशालापर बनी दुकानदारों से बकाया किराया वसूली को लेकर अंतिम नोटिस दिए गए है। सचिव दीपचंद्र मालव ने बताया कि ग्राम पंचायत की और से 18 दुकानदारों को बकाया किराया जमा करने को लेकर नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 10 दुकानदारों ने राशि जमा करा दी। उसके पश्चात 5 फरवरी को बाकी दुकानों पर अंतिम नोटिस चस्पा करवा दिए हैं।