पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्मी में जिले में टैंकर से सप्लाई नहीं होनी चाहिए

गर्मी में जिले में टैंकर से सप्लाई नहीं होनी चाहिए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोड मैप तैयार करने का सुझाव

डगविधायक आरसी सुनारीवाल ने अपने क्षेत्र की समस्या को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि जलदाय विभाग आमजन को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए समय रहते कंटेजेंसी प्लान तैयार करे। डग चौमहला क्षेत्र में राजस्व गांव घोषित करने, एप्रोच सड़कों का निर्माण कराने, रोड मेप तैयार करने का सुझाव दिया

भास्कर न्यूज| झालावाड़

जिलेमें चल रहे विकास कार्यों को लेकर प्रभारी सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विकास कार्यों को की प्रगति से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव जेसी मोहंती ने विभागवार जिले में चल रह विकास कार्यों योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अधिकारियों को अापसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश हुए कहा कि विकास योजनाओं में बेहतर तरीके से कार्य किया जाए। बैठक में नव निर्वाचित जिला प्रमुख टीना भील ने कहा कि समस्त अधिकारीगण अपने-अपने विभाग से संबंधित विकास योजना के भौतिक लक्ष्य में शत-प्रतिशत उपलब्धियां अर्जित करे ताकि हमारा जिला विकास की ओर आगे बढ़ सके। सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से रखा।

संभागीय आयुक्त ओंकारसिंह ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से कहा कि आने वाली गर्मी में पेयजल के पुख्ता सुनिश्चित कर ली जाए। जिले में कहीं भी टैंकर से पानी सप्लाई की नोबत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने हैंडपंप तकनीकी दृष्टि से उस स्थान पर लगाने का सुझाव दिया जहां पेयजल उपलब्ध होने की संभावना रहती हो। बैठक में वरिष्ठ नेता श्रीकृष्ण पाटीदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव के लिए जाने चाहिए। उन्होंने जिले के विकास कार्यों में गति लाने की आवश्यकता है। बैठक में श्यामसुंदर शर्मा, कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक, एसपी राहुल बारहट सहित पंचायत समितियों के नव निर्वाचित प्रधान एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

पेयजलके लिए कार्य योजना हो तैयार

बैठकमें खानपुर विधायक नरेंद्र नागर ने कहा कि बकानी सड़क मार्ग गौरव पथ योजना के कार्य को प्रारंभ करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए कार्य योजना तैयार करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से जिला विकास की ओर उन्नति करेगा। बैठक में मनोहरथाना विधायक कंवरलाल मीणा ने किसानों को के खेतों में मिट्टी का परीक्षण कराने का सुझाव दिया। इस पर प्रभारी सचिव ने कृषि विभाग के अधिकारियों को अधिकतम किसानों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण करवाकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करने के निर्देश दिए।