पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर के पास नाली बनाने का विरोध

मंदिर के पास नाली बनाने का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़| खानपुरतहसील के गांव माहिरा में मंदिर के पुजारी ग्रामीणों ने मंदिर के पास नाली निर्माण रूकवाने की मांग को लेकर बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। पुजारी भंवरलाल ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम माहिरा में आम जन की सुविधा के लिए गंदे पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है, लेकिन गांव के इंद्रराज हरिशंकर पुत्र राधेश्याम माली नाली निर्माण स्वीकृत जगह की बजाय सामने लक्ष्मीनारायण भगवान के मंदिर के पास निकलवा रहा है। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया, लेकिन दोनों आरोपियों द्वारा ग्रामीणों के साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि नाली निर्माण मंदिर के पास से नहीं निकालकर स्वीकृत जगह से निकाला जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रेमचंद, टोडरमल पिसरान, कालूलाल आदि शामिल थे।