धोखाधड़ी का चौथा आरोपी गिरफ्तार
खानपुर. निजीआईटीआई संचालक द्वारा धोखाधड़ी कर छात्रों से रुपए ठगने के मामले में चौथे आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कस्बे में वर्ष 2010 में प्रेरणा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोला गया था। यहां छात्रों से आईटीआई के नाम पर फीस वसूली गई और बाद में धोखाधड़ी की। इस मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी अजय पुत्र राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया।