पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब बरामद, एक गिरफ्तार

शराब बरामद, एक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेड़ली|क्षेत्र केगांव खेरली रेल में आबकारी विभाग के दल द्वारा कार्यवाही में भारी मात्रा में अवैध रूप से बिक्री के लिए आई शराब को बरामद किया गया है। कार्यवाही के दौरान दल ने एक व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया तथा अन्य आरोपी फरार हो गए। आबकारी थाना लक्ष्मणगढ़ के प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि खेड़ली रेल्वे स्टेशन के पीछे स्थित नाहरसिंह मीणा के घर पर शनिवार की देर रात्री दबिश देकर कार्यवाही की जिसमें मौके से 1011 पव्वे देशी अंग्रेजी शराब के जब्त किए। इस दौरान मौके से रेवती खटीक निवासी खेरली रेल को पकड़ लिया लेकिन इस दौरान गोपाल राजपूत मंगोलाकी, राजेश कुमार निवासी सालवाड़ी,नाहर सिंह मीणा पीपलखेड़ा, दिलीप शर्मा निवासी नयावास थाना नदबई मौके से फरार हो गए। आबकारी पुलिस ने बताया कि पांच रुपये कमीशन पर लाइसेंस धारी लोगों की शराब को अवैध रूप से बेचते हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला लक्ष्मणगढ़ आबकारी थाने में दर्ज किया है।