भैंस सहित चोर गिरफ्तार
खेड़ली| गांवसमूची में मंगलवार को हुई भैंस चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भैंस सहित चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गांव समोची निवासी रामजीलाल जाटव की भैंस दिनदहाड़े चोरी हो गई थी। इस पर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव खेरली रेल निवासी प्रहलाद राजपूत को भैंस सहित गिरफ्तार कर लिया।