पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन साधू बनने पर होगा अभिनंदन

जैन साधू बनने पर होगा अभिनंदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैनाचार्यहीराचंद जी महाराज के सानिध्य में गंगापुर सिटी में दीक्षित होने जा रहे दो बैरागी बंधुओं का बुधवार को श्री जैन रच् हितैषी श्रावक संघ खेरली अभिनंदन समारोह किया जाएगा। श्रावक संघ के सहमंत्री डॉ. मनीष जैन ने बताया कि ओमप्रकाश जैन पुत्र महावीर प्रसाद जैन निवासी मौजपुर उम्र 18 वर्ष रवि जैन पुत्र राजेश जैन निवासी हिंडौन सिटी उम्र 17 वर्ष गंगापुर सिटी में 29 जनवरी 2015 को एक कार्यक्रम के दौरान दीक्षा लेंगे। बुधवार को खेड़ली में दोनों युवकों का सुबह नौ बजे अभिनंदन किया जाएगा तथा वर-घोड़ा सुबह दस बजे होगा।

मंगल प्रवेश पर स्वागत

कठूमर.जैनसंत आचार्य वासुपूज्य महाराज और श्रेयमति माताजी के कस्बे में ससंघ मंगल प्रवेश पर जैन श्रद्घालुओं ने स्वागत किया। जैन समाज के अध्यक्ष विजयपाल जैन ने बताया भरतपुर के नगर कस्बे से आचार्य और माताजी ने चार अन्य माताजी और दो ब्रह्मचारियों के साथ सुबह नौ बजे विहार किया और शाम साढ़े चार बजे कस्बे में पहुंचे, जहां नगर रोड स्थित मंगलम पेट्रोल पंप पर सैकड़ों जैन श्रद्धालुओं ने स्वागत किया और जैन संतों को भजन और जयकारों बैंडबाजे के साथ जैन मंदिर तक लाया गया। व्यापरियों ने आचार्य वासुपूज्य महाराज अन्य जैन मुनियों का आरती कर स्वागत किया।