ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
खेड़ली|कस्बे कीरेलवे लाइन पर सोमवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सियाराम जोगी निवासी खेरली रेल सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे शौच के लिए हिंडौन रेलवे फाटक के पास पटरी के किनारे गया था। वापस आते समय एक मालगाड़ी से टकरा जाने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।