िवकास कार्यों का उद्घाटन
खेड़ली. कठूमरविधायक मंगलराम कोली द्वारा शुक्रवार को कई गांवों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। विधायक ने गांव खेरली रेल में दो सड़कों का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद जहाड़ू में राजीव गांधी सेवा केन्द्र साजनपाड़ा में नवनिर्मित सीसी सड़क का विधायक द्वारा उद्घाटन किया। इस दौरान गांव खेरली में सरपंच उत्तमचंद कश्यप, शिवचरण प्रधान, कल्ला राम गर्ग, सुनील गोयल, पवन लोहिया, मानसिंह मीणा, संजीव अवस्थी, आरके महावर थे, जबकि जहाड़ू में सरपंच धपली देवी, प्रहलाद चौधरी, सुरेश शर्मा, खेमचंद शर्मा मौजूद थे।