- Hindi News
- विधायक की रिवाल्वर चोरी करने का आरोपी पकड़ा
विधायक की रिवाल्वर चोरी करने का आरोपी पकड़ा
कठूमरविधायक मंगलराम कोली के इमली फाटक जयपुर स्थित आवास से लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी करने के आरोप में एक आरोपी को नदबई थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ लिया। जिसे जयपुर पुलिस को सौंप दिया गया।
थानाधिकारी अरुण चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कठूमर विधायक मंगलराम कोली के निजी निवास इमली फाटक जयपुर से लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी करने का आरोपी ट्रक चालक है। उक्त आरोपी ट्रक चलाकर एनएच 11 से निकल रहा है। जिस पर थानाधिकारी अरुण चौधरी मौके पर पहुंचे तथा नाकाबंदी की। डहरा चौकी प्रभारी ने वाहनों की चैकिंग की। चैकिंग के दौरान रिवाल्वर चोरी का आरोपी पप्पू उर्फ विजय सिंह पुत्र प्रभू मीणा निवासी मनोखर खेड़ली जिला अलवर एक ट्रक को चलाकर ले जा रहा था। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया और इसकी सूचना जयपुर ज्योति नगर थानाधिकारी को दी। जिस पर जयपुर से ज्योति नगर थाना पुलिस यहां डहरा चौकी पहुंची, जहां से आरोपी पप्पू उर्फ विजय सिंह को गिरफ्तार करके ले गई।