भास्कर न्यूज | लक्ष्मणगढ़
भास्कर न्यूज | लक्ष्मणगढ़
डीवाईएसपीअखिलेश शर्मा ने सभी एसएचओ को क्षेत्र में नशीले चूर्ण की बिक्री पर नजर रखने के आदेश दिए हैं। जिससे आरोपियों के खिलाफ सख्त प्रभावी कार्रवाई की जा सके। डीवाईएसपी ने बताया कि लक्ष्मणगढ़, बड़ौदामेव, गोविंदगढ़, कठूमर, खेरली क्षेत्र में नवयुवकों को नशे का चूर्ण खाने की लगातार शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सभी थानाधिकारियों को ऐसे नवयुवकों को चिह्नित करने चूर्ण बेचने वालों पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। डीवाईएसपी ने बताया कि इसके लिए गोपनीय कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। व्यापारियों को भी चिह्नित किया जा रहा है जिससे शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
नशीले चूर्ण की बिक्री पर रखें नजर : डीवाईएसपी