अस्पताल कर्मी की बाइक चोरी
खेड़ली | सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र परिसर से सोमवार शाम एक अस्पताल कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई। अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी हरिओम शर्मा अपनी बाइक से डॉ. हिरेंद्र शर्मा के क्वार्टर पर शाम करीब सवा सात बजे गया था। पंद्रह मिनट बाद जब वह वापस आया तो बाइक मिली। चोरी का घटनाक्रम चिकित्सक के निवास के बाहर लगे सीसीटी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें एक युवक अपने मुंह पर रूमाल बांधकर बाइक के मैन लॉक को तोड़कर मात्र एक मिनट में बाइक ले जाता दिखाई दे रहा है। बाइक चोर की पहचान नहीं हो पाई है। क्षेत्र में कई जगहों से बाइक चोरी के मामले सामने रहे हैं लेकिन बाइक चोरों पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है।
कैमरे में कैद बाइक चोर के फुटेज।