अलवर. खेड़ली. जैना चार्यहीराचंद महाराज के सानिध्य में गंगापुर सिटी में दीक्षित होने जा रहे दो बैरागी बंधुओं का बुधवार को श्री जैन हितेषी श्रावक संघ खेरली एवं कस्बे के जैन समाज के लोगों द्वारा अभिनंदन समारोह किया गया।
दोनों युवकों ओमप्रकाश जैन पुत्र महावीर प्रसाद जैन निवासी मौजपुर उम्र 18 वर्ष रवि जैन पुत्र राजेश जैन निवासी हिंडौन सिटी उम्र 17 वर्ष 29 जनवरी 2015 को गंगापुर सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान जैनाचार्य हीराचंद महाराज के सानिध्य में दीक्षा लेंगे।
बुधवार को खेड़ली में दोनों युवकों का सुबह नौ बजे जैन थानक पर अभिनंदन किया गया। इस दाैरान बैंडबाजे के साथ वर-घोड़ा सुबह दस बजे शुरू हुआ जो कस्बे के प्रमुख बाजारों से होकर निकाला गया।