सड़क ठीक कराने की मांग
सकट। गांवराजपुर बड़ा से कुंडला के नीचे तक जोन वाला सड़क मार्ग गांव मुर्राटा की जोगियों की ढाणी से लेकर गांव देवती के राउमावि स्कूल तक क्षतिग्रस्त अवस्था में हो गया है। ग्रामीण तुलसीराम मीना मोहन लाल सैनी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के साथ ही मोटे-मोटे पत्थर निकल आए है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले गांव देवती , नरवास, लांकी बीरपुर, खेड़ली, रामसिंहपुरा, कुंडला, तालाब, टहला, सकट, राजपुरबड़ा सहित अन्य कई गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि प्रशासन से इस सड़क मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।