पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाटू मेले में रोडवेज चलाएगा 120 बसें

खाटू मेले में रोडवेज चलाएगा 120 बसें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सेवा मुहैया कराने के लिए रोडवेज द्वारा बसों के संचालन का प्लान तैयार किया जा चुका है। इस साल 120 बसें चलाई जाएंगी। मेले की परिवहन व्यवस्था रोडवेज आगार सीकर को सौंपी गई है। बसों के संचालन में झुंझुनूं, खेतड़ी, कोटपूतली सीकर डिपो का भी सहयोग लिया जाएगा। मेले में पिछले साल की तुलना में 20 बस ज्यादा चलाए जाने की योजना है। प्लान तैयार होने के बाद यातायात प्रबंधक छगन बेनीवाल ने बताया कि गाड़ियों के प्रबंधन की व्यवस्था शुरू कर दी है। मेले के लिए राजस्थान के अन्य डिपो से 60 बसों की व्यवस्था की जा रही है।

डिपोवार जिम्मेदारी सौंपी

सीकरडिपो : खाटूसे जयपुर खाटू से कोटपूतली दिल्ली मार्ग पर बसों के संचालन की व्यवस्था।

खेतड़ी: खाटूश्यामजीसे नीमकाथाना होकर खेतड़ी तक।

कोटपूतली: खाटूश्यामजीसे कोटपूतली तक।

झुंझुनूं: सीकरसे झुंझुनूं मार्ग।