पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की मनीषा गुर्जर प्रधान

भाजपा की मनीषा गुर्जर प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ी | भाजपा की मनीषा गुर्जर खेतड़ी की प्रधान बनी हैं। उन्होंने पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर की पुत्रवधू कांग्रेस प्रत्याशी मनोज गुर्जर को एक वोट के अंतर से हराया। 29 सदस्यों वाली पंचायत समिति में मनीषा को 15 तथा कांग्रेस की मनोज गुर्जर को 14 वोट मिले। दोनों पक्ष बाड़ाबंदी से सदस्यों को लेकर मतदान स्थल पर पहुंचे।
भाजपा की ओर से पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर के नेतृत्व में 15 पंचायत समिति सदस्य गाड़ियों में भरकर मेहाड़ा की तरफ से मतदान करने आए। कांग्रेस सदस्यों को लेकर पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर खेतड़ी की ओर से पहुंचे। जीत की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं ने दाताराम गुर्जर का स्वागत किया।

महिला विकास को प्राथमिकता

मनीषा ने कहा कि महिला विकास प्राथमिकता होगी। शिक्षा के अभाव में महिलाएं काफी पीछे हैं। उनका लक्ष्य शिक्षा पर जोर देकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाना होगा। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को गति देकर खेतड़ी को आर्दश पंचायत समिति बनाना चाहती हैं।

विरासत में मिली राजनीति

मनीषा को राजनीति विरासत में मिली है। पिता दाताराम गुर्जर 2003 से 2008 तक खेतड़ी के विधायक रहे। दादा मालाराम गुर्जर एक बार नीमकाथाना तथा तीन बार खेतड़ी से विधायक रहे। मनीषा ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से एएम (भूगोल) किया है। वर्तमान में एलएलबी द्वितीय वर्ष में है।