पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विरासत दिवस में रासलीला में दी आकर्षक प्रस्तुति

विरासत दिवस में रासलीला में दी आकर्षक प्रस्तुति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ी. विरासत दिवस के समापन पर शुक्रवार रात पन्नासाह तालाब पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। निकुंज बिहारी रासलीला मंडल वृंदावन के कलाकारों ने भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित झांकियों की प्रस्तुति दी।

भगवान कृष्ण की बचपन की घटनाओं को जीवंत रूप में पेश किया गया। राधा-कृष्ण प्रेम, अन्याय के प्रति उठा सुदर्शन चक्र, बरसाना की लट्‌ठमार फूलों की होली की नाटिकाएं पेश की। पालिकाध्यक्ष सीताराम वर्मा, मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले आठ लोगों का सम्मान किया।