मां शारदा के जन्मोत्सव पर स्वेटर वितरण
रामकृष्ण मिशन में शनिवार को मां शारदा का 162 वां जन्मोत्सव मनाया। सुबह मंगल आरती, ध्यान, वेदपाठ, पूजा हवन प्रवचन हुए। स्वामी आत्मनिष्ठानंदजी महाराज ने कहा कि भगवान रामकृष्णदेव मां शारदा ने गरीब को गणेश मानकर सेवा की। जनता की भलाई के लिए रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। इस अवसर पर क्षेत्र के 50 स्कूलों के करीब आठ सौ बच्चों को स्वेटर तथा 28 महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गई। दोपहर में प्रसाद हुआ। कार्यक्रम में एसडीएम राजेश नायक, कॉपर जीएम एके घोष, पालिका उपाध्यक्ष कालीचरण गुप्ता, निर्भयराम शास्त्री, राजेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
चिड़ावा. ओजटू का बास स्थित शहीद सिपाही सुरेंद्र धत्तरवाल राप्रावि के बच्चों को स्वेटर वितरित किये गए। भामाशाह सुरेंद्र पारीक परिवार द्वारा दो दर्जन से अधिक बच्चों को स्वेटर बांटे गए। वरिष्ठ शिक्षिका सुशीला पूनिया की अध्यक्षता में हुए आयोजन के अतिथि बीईईओ पितरामसिंह काला और आरपी देवेंद्र झाझड़िया थे। कार्यक्रम संचालन शिक्षक रामाकिशन सैनी ने की। विद्यालय स्टाफ ने भामाशाह पारीक एवं गांव की आरटीएस अधिकारी अनिता धत्तरवाल द्वारा दिये जा रहे सहयोग की सराहना की।
मंड्रेला.राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय जखोडा मे शुक्रवार को विद्यालय की व्याख्याता पुष्पा शर्मा ने छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए। स्कूल में सुविधा घर की मरम्मत के लिए स्टाफ ने इक्कीस हजार और ग्रामीणों ने 31 हजार रुपए की राशि का सहयोग दिया।
खेतड़ी. बच्चोंको स्वेटर वितरित करते एसडीएम अन्य।