झुंझुनूं. खेतड़ी| शिक्षा एवं सांस्कृतिक महोत्सव का मंगलवार देर रात जयसिंह स्कूल में समापन हुआ। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगतसिंह कोशियारी छत्तीसगढ़ विधायक सत्यनाराण शर्मा के नेतृत्व में खेतड़ी को आध्यात्मिक सांस्कृतिक पीठ बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
दोनों नेताओं ने प्रस्ताव को प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के पास भिजवाने का आश्वासन दिया। मुंबई के रंगकर्मी मुजीब खान ने रामधारीसिंह दिनकर के उपन्यास एवं कहानियों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में सहयोग करने वालों शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान किया गया। इस दौरान साहित्यकार रतन पांडे, सुभाष चंद्र राय, रगंकर्मी रीना रानी, अशोकसिंह शेखावत, रामधारीसिंह दिनकर न्यास के अध्यक्ष नीरज कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।