पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनियंत्रित डिजायर गाड़ी पेड़ से भिड़ी, ड्राइवर घायल

अनियंत्रित डिजायर गाड़ी पेड़ से भिड़ी, ड्राइवर घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयएसएनकेपी पीजी कॉलेज के सामने अनियंत्रित डिजायर कार पेड़ से भिड़ गई। दुर्घटना में कार ड्राइवर बल्डोद निवासी तेजसिंह को मामूली चोटें आई।

जानकारी के अनुसार तेजसिंह कार लेकर खेतड़ी मोड़ से छावनी की तरफ जा रहा था। कॉलेज के सामने कार अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से भिड़ गई। मीणा छात्रावास की दुकानों के बाहर बैठे लोग दुर्घटना में बाल-बाल बचे। हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। सूचना पर 108 एम्बुलेंस से घायल ड्राइवर को कपिल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू की।