पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के अमरसिंह का निर्विरोध निर्वाचन

भाजपा के अमरसिंह का निर्विरोध निर्वाचन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ी। उप प्रधान चुनाव में भाजपा के अमरसिंह निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित हुए। कांग्रेस से सुभाष मान समेत निर्दलीय जितेंद्रसिंह ने नामांकन दाखिल किए थे। सुभाष मान तथा जितेंद्र सिंह ने नामांकन उठा लिया। जिस पर अमरसिंह निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित हुए।

भाजपा समर्थन का ईनाम

पंचायतसमिति चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं था। अमरसिंह गुर्जर भाजपा पृष्ठभूमि के हैं लेकिन टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने सदस्य का चुनाव निर्दलीय लड़ा और जीता। भाजपा का समर्थन करते हुए प्रधान पद पर मनीषा गुर्जर का समर्थन किया।

इसके पुरस्कार स्वरूप भाजपा ने उन्हें उपप्रधान बनाया। निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार नायक ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

20साल बाद बना भाजपा का बोर्ड

खेतड़ी पंचायत समिति में भाजपा की 20 साल बाद वापसी हुई है। इसके पहले भाजपा से मदनलाल गुर्जर 1995 में प्रधान बने थे। वर्ष 2000 में ग्यारसीलाल शर्मा, 2005 में ओमादेवी तथा 2010 में बजरंगसिंह चारावास कांग्रेस से प्रधान बने।