पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले दिन कितनों को दवा दी, नहीं पता

पहले दिन कितनों को दवा दी, नहीं पता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डी-वॉर्मिंगडे पर मंगलवार को चार दिवसीय अभियान का उद्घाटन किया गया। पहले ही दिन कितने बच्चों को दवा दी गई इसकी जानकारी मंगलवार रात तक भी अभियान के नोडल आॅफिसर को नहीं थी।

गौरतलब है कि जिले भर में बच्चों में कुपोषण एवं शारीरिक मानसिक विकास के मकसद से मंगलवार को कृमि नियंत्रण दिवस (डी-वॉर्मिंग डे) मनाया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को शुरू किए गए चार दिवसीय डी-वॉर्मिंग डे अभियान का उद्घाटन एडीएम सुरेंद्र माहेश्वरी ने शहीद कर्नल जेपी जानू गवर्नमेंट सीसै स्कूल के बच्चों को एलबेंडाजोल दवा देकर किया। स्कूल में एक घंटे से भी ज्यादा देर तक उद्घाटन कार्यक्रम चला। वक्ताओं ने भाषण भी दिए। कार्यक्रम में एसडीएम भागीरथ शाख, सीएमएचओ डॉ. एसएन धौलपुरिया, अभियान के नोडल ऑफीसी एवं आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह, डीईओ इंद्राज सिंह, डीटीओ डॉ. श्रवणकुमार सौंकरिया, डीपीएम डॉ. विक्रम सिंह, जिला आईईसी समन्वयक महेश कड़वासरा, इम्तियाज भाटी सहित शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा आईसीडीएस विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

दवासे वंचित की पहचान के लिए कुछ नहीं

जिलेकी सभी सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को डी-वॉर्मिंग की दवा देने के लिए 13 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में पहले दिन मंगलवार को बच्चों को दवा दी गई। वंचित रहे बच्चों को 13 फरवरी काे दवा दी जाएगी। लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर 13 फरवरी तक हर रोज एक से 19 साल तक के बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा दी जाएगी। लेकिन किसे दवा दे दी गई और कौन वंचित रह गया इसकी पहचान के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं है। पहले दिन कितने बच्चों को दवा दे दी गई इसकी जानकारी भी अभियान के नोडल अधिकारी एवं आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह को नहीं है। उनका कहना था कि एएनएम को रिपोर्ट अभियान के आखिरी दिन देने को कहा गया है।

झुंझुनूं . शहीदकर्नल जेपी जानू गवर्नमेंट सीसै स्कूल में डी-वॉर्मिंग डे पर दवा लेने के लिए बारी का इंतजार करते बच्चे।

खेतड़ी. बच्चेको डी वर्मिंग की दवा पिलाते एसडीएम।